हिमाचल विधानसभा चुनाव में नवनिर्वाचित 68 सदस्यों में से 23 सदस्य पहली बार बने विधायक
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए नवनिर्वाचित 68 सदस्यों में से 23 सदस्य पहली बार विधायक बने हैं। चुनाव परिणाम के अनुसार, पहली बार विधानसभा सदस्य बनने वालों में कांग्रेस के 14, बीजेपी के 8 और एक निर्दलीय विधायक शामिल हैं। गौरतलब है, 36 निवर्तमान विधायकों में से 26 विधायक चुनाव हार गए जबकि 10 विधायकों ने चुनाव नहीं लड़ा था।