हिमाचल सीएम की रैली में तैनात आईपीएस अधिकारी की कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत

धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) में मंगलवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की 'जन आभार रैली' में तैनात आईपीएस अधिकारी एस.आर. राणा का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। बकौल रिपोर्ट्स, राणा को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुख्यमंत्री ने शोक जताते हुए कहा, "राणा के निधन से व्यथित हूं...भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।"

Load More