हिमाचल सीएम के आवास से 150 मीटर दूर खाली पड़ी एक इमारत में लगी आग, कोई हताहत नहीं
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शिमला स्थित आवास 'ओक ओवर' से 150 मीटर की दूरी पर खाली पड़ी एक इमारत में रविवार सुबह 4:30 बजे आग लग गई जिस पर दमकल विभाग ने 2-घंटे में काबू पाया। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है व घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।