हिमालय की चोटियों वाले बैकग्राउंड में ट्रॉफी के साथ पोज़ देती भारतीय टीम की तस्वीर आई सामने
आईसीसी ने धर्मशाला में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज़ जीतने के बाद ट्रॉफी के साथ पोज़ देते भारतीय खिलाड़ियों की तस्वीर 'X' पर शेयर की है। बैकग्राउंड में हिमालय की चोटियां हैं जबकि ध्रुव जुरेल और सरफराज़ खान ट्रॉफी उठाए दिख रहे हैं। भारत 112 साल में 0-1 से पिछड़ने के बाद 4-1 से टेस्ट सीरीज़ जीतने वाली पहली टीम है।