हिम्मत है तो सरकार चीन पर सर्जिकल स्ट्राइक करके दिखाए: चीन के नए नक्शे पर संजय राउत
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सांसद संजय राउत ने चीन द्वारा जारी एक नए नक्शे में अरुणाचल प्रदेश व अक्साई चिन को अपना हिस्सा बताने पर प्रतिक्रिया दी है। राउत ने कहा, "हिम्मत है तो (सरकार) चीन पर सर्जिकल स्ट्राइक करे।" उन्होंने कहा, "(कांग्रेस नेता) राहुल गांधी ने सच कहा था कि लद्दाख में पैंगॉन्ग वैली तक चीन घुस चुका है।"