हिरासत में हुई मौत मामले में 3 पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज: स्टालिन
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने शुक्रवार को विधानसभा में बताया कि हाल में पुलिस हिरासत में हुई एक व्यक्ति की मौत के मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर 3 पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा, "पुलिस हिरासत में मरने वाले व्यक्ति के शव के पोस्टमॉर्टम में...चोट के 13 निशान मिले हैं।''