हिरासत से बेटे को छोड़ने के लिए पंजाब में दो पुलिसकर्मियों ने शख्स से ली ₹50,000 की रिश्वत
कपूरथला (पंजाब) में एक उप-निरीक्षक व एक हेड कॉन्स्टेबल को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों ने एक शख्स के बेटे को 'अवैध' हिरासत में लिया हुआ था जिसे छोड़ने के लिए उन्होंने ₹2.5 लाख रिश्वत मांगी थी जो बाद में ₹50,000 तय हुई। पैसे मिलने पर बेटे को छोड़ दिया गया।