हीटवेव के अलर्ट के बीच सरकार ने बताईं भोजन से जुड़ी सावधानियां
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कई राज्यों में हीटवेव के अलर्ट के बीच बुधवार को भोजन से जुड़ी सावधानियां बताईं। सरकार ने भीषण गर्मी के दौरान खाना पकाने से बचने और हाई प्रोटीन वाला व बासी भोजन खाने से बचने की सलाह दी है। सरकार ने लोगों से शराब, चाय, कॉफी, कार्बोनेटेड पेय पीने से भी बचने को कहा है।