हीरा छोड़कर कचरे का कारोबार करो: हाइड्रोजन को भविष्य बताते हुए नितिन गडकरी
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मुंबई में शनिवार को लोगों से कहा, "मैं आपको सलाह देता हूं...हीरे के बजाय कचरे का कारोबार करो। कचरे से जो हाइड्रोजन निकलेगा उससे बस और स्कूटर समेत कई वाहन चलेंगे।" उन्होंने कहा, "हाइड्रोजन हमारा फ्यूचर है। (आने वाले समय में) स्टील इंडस्ट्री, केमिकल इंडस्ट्री सब हॉइड्रोजन से चलने वाला है।"