हीरा बा के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है: पीएम मोदी की मां के निधन पर राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के निधन पर ट्वीट किया है, "हीरा बा के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। इस मुश्किल समय में मैं उन्हें (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) और उनके परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं और प्यार व्यक्त करता हूं।" गौरतलब है, शुक्रवार तड़के हीराबेन का 100 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

Load More