हीरानंदानी ग्रुप के ठिकानों पर ईडी ने की छापेमारी: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को हीरानंदानी ग्रुप के कई ठिकानों पर छापेमारी की। बकौल रिपोर्ट्स, यह छापेमारी विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के प्रावधानों के कथित उल्लंघन को लेकर की गई है। इससे पहले मार्च 2022 में आयकर अधिकारियों ने कर चोरी के आरोप में हीरानंदानी ग्रुप के करीब 25 ठिकानों पर छापेमारी की थी।