'हीरामंडी' में दिखाया गया पिता-पुत्र का तनावपूर्ण रिश्ता मेरे जीवन से प्रेरित है: भंसाली
फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली ने एक इंटरव्यू में बताया है कि उनकी वेब सीरीज़ 'हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार' में किरदार ताजदार बलोच और उसके पिता के बीच दिखाया गया तनावपूर्ण रिश्ता उनके खुद के जीवन से प्रेरित है। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि कई सीन ऐसे होते हैं जो फिल्म निर्माता के जीवन के अलग-अलग क्षणों को दिखाते हैं।"