हीरे पर 1.5%, हेल्थ इंश्योरेंस पर 18% जीएसटी, ये दिखाता है पीएम किसकी फ्रिक करते हैं: राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को ट्वीट किया, "हेल्थ इंश्योरेंस पर 18% जीएसटी, हॉस्पिटल के रूम पर 5% जीएसटी और हीरों पर 1.5% जीएसटी...'गब्बर सिंह टैक्स'...याद दिलाता है कि पीएम किसकी परवाह करते हैं।" राहुल ने आगे कहा, सिंगल और जीएसटी दर यदि कम होगी तो अनुपालन लागत घटेगी और इसका लाभ गरीबों और मध्यम वर्ग को मिलेगा।