हीरो के अलावा दूसरे ऐक्टर्स को छोटा समझा जाता था, इसलिए मुंबई नहीं आना चाहता था: मनोज
अभिनेता मनोज बाजपेयी ने कहा है कि पहले हीरो के अलावा दूसरे ऐक्टर्स को छोटा समझा जाता था इसलिए वह मुंबई नहीं आना चाहते थे। बकौल ऐक्टर, "दूसरे कलाकारों को दर्शकों द्वारा, सेट पर, पोस्टरों पर, या पुरस्कार समारोहों में दूसरे दर्जे का नागरिक माना जाता था। मुझे एहसास हुआ कि ज़्यादा-से-ज़्यादा वे मुझे खलनायक की भूमिका दे सकते हैं।"