हीरो मोटोकॉर्प के पवन मुंजाल पर धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज, कंपनी के शेयर लुढ़के
दिल्ली पुलिस ने हीरो मोटोकॉर्प के एग्ज़िक्यूटिव चेयरमैन पवन मुंजाल और 3 अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है। कंपनी ने सीएनबीसी-टीवी18 से कहा कि यह केस 2010 से भी पुराना है और वर्तमान में जारी मामलों से इसका कोई संबंध नहीं है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयर करीब 3% लुढ़क गए।