'हीरोपंती', 'बागी' का सीक्वल नहीं बनाना चाहते थे, यह अपने दर्शक खो चुकी है: साबिर खान
फिल्म 'हीरोपंती' और 'बागी' के मेकर साबिर खान ने कहा है कि उन्होंने ये फिल्में फ्रेंचाइज़ी में बदलने के इरादे से नहीं बनाई थीं। उन्होंने कहा, "वे ऑर्गेनिक फिल्में थीं...मेरे लिए सीक्वल ऐसी चीज़ है जहां आप कहानी और किरदारों को आगे ले जाते हैं।" बकौल खान, "मैंने अब तक इनका सीक्वल नहीं देखा...ये अपने दर्शकों को खो चुकी हैं।"