हुंडई ने भारत में आईपीओ को लेकर सलाह के लिए जेपी मॉर्गन व सिटीग्रुप को किया नियुक्त: खबर
'रॉयटर्स' की रिपोर्ट के अनुसार, हुंडई मोटर ने अपनी भारतीय इकाई के आईपीओ को लेकर सलाह के लिए जेपी मॉर्गन चेज़ ऐंड कंपनी और सिटीग्रुप को नियुक्त किया है। बकौल रिपोर्ट, यह भारत का सबसे बड़ा आईपीओ हो सकता है और इसके ज़रिए हुंडई कम-से-कम $3 बिलियन जुटाएगी। आईपीओ से हुंडई इंडिया का मूल्यांकन $30 बिलियन तक हो सकता है।