हुक्का पीना सिगरेट पीने से कम खतरनाक नहीं: प्रतिबंध को बरकरार रखते हुए कर्नाटक हाईकोर्ट
कर्नाटक हाईकोर्ट ने सोमवार को राज्य में हुक्का और हुक्का बार पर प्रतिबंध को चुनौती देने वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया। हाईकोर्ट ने हुक्का प्रतिबंध को बरकरार रखते हुए कहा है कि हुक्का पीना सिगरेट पीने से कम खतरनाक नहीं है। हाईकोर्ट ने आगे कहा कि हुक्का पीने से हर्पीज़ और हेपेटाइटिस जैसी बीमारियां फैलने का खतरा रहता है।