हुड्डा की तुलना कोहली से नहीं कर सकते, हुड्डा ने सिर्फ 3-4 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं: पीयूष
स्पिनर पीयूष चावला ने कहा है कि दीपक हुड्डा के आयरलैंड के खिलाफ टी20I सीरीज़ में और इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20I में बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद उनकी और विराट कोहली की तुलना संभव नहीं है। उन्होंने कहा, "हुड्डा ने सिर्फ 3-4 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं...आप कोहली बनाम हुड्डा नहीं कह सकते...कोहली वह हैं...जो सीधे प्लेइंग-11 में जगह बनाते हैं।"