हुरुन के मुताबिक भारत की 10 सबसे मूल्यवान सूचीबद्ध प्राइवेट कंपनियां कौनसी हैं?
हुरुन इंडिया द्वारा जारी सूची के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज़ (₹16,37,327 करोड़ बाज़ार पूंजीकरण) भारत की सबसे मूल्यवान सूचीबद्ध प्राइवेट कंपनी है। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी, इन्फोसिस, एचडीएफसी, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक और एलऐंडटी का स्थान है। बकौल हुरुन, इन कंपनियों का कुल बाज़ार पूंजीकरण ₹71.4 लाख करोड़ है जो भारत की 1/3 जीडीपी जितना है।