हुरुन ने जारी की दुनिया के सबसे मूल्यवान यूनिकॉर्न्स की सूची, शीर्ष पर है बाइटडांस
हुरुन ग्लोबल यूनिकॉर्न इंडेक्स 2024 के अनुसार, टिकटॉक की पैरेंट कंपनी बाइटडांस $220 बिलियन के मूल्यांकन के साथ दुनिया का सबसे मूल्यवान यूनिकॉर्न स्टार्टअप है। सूची में स्पेसX ($180 बिलियन) दूसरे, ओपनएआई ($100 बिलियन) तीसरे, ऐंट ग्रुप ($80 बिलियन) चौथे और शेन ($65 बिलियन) पांचवें स्थान पर है। इसके बाद स्ट्राइप, डेटाब्रिक्स, कैनवा, बाइनेंस और वीबैंक का स्थान है।