भारत जा रहे जहाज़ को हाउती विद्रोहियों ने किया हाईजैक, यह गंभीर घटना है: इज़रायल
इज़रायल डिफेंस फोर्सेस (आईडीएफ) ने बताया है कि यमन के हउती विद्रोहियों ने रेड सी में जिस मालवाहक जहाज़ को हाईजैक किया है वह इज़रायल का नहीं है। आईडीएफ ने कहा, "यह एक गंभीर घटना है। जहाज़ तुर्किये से भारत के लिए रवाना हुआ था जिसमें कई देशों के नागरिक हैं।" बकौल आईडीएफ, जहाज़ में कोई इज़रायली नागरिक नहीं है।