हेज़लवुड ने विकेट का जश्न मनाते समय कोविड-19 संक्रमित ग्रीन को दूर रहने का किया इशारा
ऑस्ट्रेलियाई पेसर जॉश हेज़लवुड ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान विकेट का जश्न मनाते समय अपने कोविड-19 संक्रमित साथी कैमरन ग्रीन को दूर रहने का इशारा किया। इसका एक वीडियो वायरल हो गया है। गौरतलब है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के नियमों के मुताबिक, कोविड-19 संक्रमित खिलाड़ी कुछ पाबंदियों के साथ मैच खेल सकते हैं।