हेटमायर ने छोड़ा राजस्थान रॉयल्स का बायो-बबल, अपने पहले बच्चे के जन्म के बाद वापस लौटेंगे
राजस्थान रॉयल्स के शिमरन हेटमायर ने टीम का बायो-बबल छोड़ दिया है और वह अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए वापस गुयाना चले गए हैं। हेटमायर ने राजस्थान रॉयल्स द्वारा शेयर किए गए वीडियो में कहा, "बच्चे का जन्म केवल एक बार होता है और मेरे लिए यह पहली बार है।" हेटमायर बच्चे के जन्म के बाद वापस लौटेंगे।