हेनरिक क्लासेन ने जड़ा वनडे विश्व कप 2023 का दूसरा सबसे तेज़ शतक

दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज़ हेनरिक क्लासेन ने शनिवार को वनडे विश्व कप 2023 का दूसरा सबसे तेज़ शतक जड़ा। 32-वर्षीय क्लासेन ने वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई) में इंग्लैंड के खिलाफ 61 गेंदों में शतक पूरा किया। क्लासेन ने 12 चौके और 4 छक्कों की मदद से 67 गेंदों पर 109 रन बनाए जिसकी बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने 399/7 का स्कोर दर्ज किया।

Load More