हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना ने दिल्ली सीएम की पत्नी सुनीता केजरीवाल से की मुलाकात
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की। उनकी मुलाकात का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों गले मिल रही हैं। गौरतलब है, अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली शराब नीति से जुड़े कथित मनी लॉन्डरिंग मामले में गिरफ्तार किया है।