हेमंत सोरेन की पत्नी ने झारखंड के गांडेय से विधानसभा उप-चुनाव के लिए भरा नामांकन
ज़मीन घोटाला केस को लेकर जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना ने सोमवार को गांडेय विधानसभा सीट से उप-चुनाव के लिए जेएमएम की ओर से नामांकन दाखिल किया। 20 मई को राज्य में लोकसभा चुनाव के साथ इस सीट पर उप-चुनाव होगा। जेएमएम विधायक सरफराज़ अहमद के इस्तीफे से यह सीट खाली हुई थी।