हेमा मालिनी ने अपनी मां की जयंती पर शेयर किया पुरानी तस्वीरों का मोंटाज वीडियो
अभिनेत्री हेमा मालिनी ने अपनी मां की जयंती पर उनकी व उनके साथ अपनी पुरानी तस्वीरों का मोंटाज वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "आज के दिन मैं आत्ममंथन करती हूं कि मां ने मेरी ज़िंदगी और करियर में कितना योगदान दिया है। आज मैं जो कुछ भी हूं, मां की वजह से हूं। शुक्रिया अम्मा।"