हेमा मालिनी ने की सनी देओल की 'गदर 2' की तारीफ, कहा- भारत-पाक के लिए अच्छा मेसेज है
अभिनेत्री हेमा मालिनी ने अभिनेता सनी देओल की हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म 'गदर 2' की तारीफ की है। उन्होंने कहा, "फिल्म देखकर आई हूं, बहुत अच्छा लगा।" सनी को शानदार बताते हुए हेमा ने कहा, "फिल्म में मुस्लिमों के साथ भाईचारे की बात भी दिखाई गई है। यह भारत और पाकिस्तान के लिए एक अच्छा मेसेज है।"