हेमा मालिनी ने मदर्स डे पर शेयर की अपनी मां के साथ फोटो, कहा- मेरी सफलता के पीछे की प्रेरणा
दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी ने मदर्स डे के मौके पर रविवार को अपनी मां के साथ एक पुरानी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। उन्होंने लिखा, "मेरी प्यारी मां, मेरी सब कुछ, मेरे इस मुकाम तक पहुंचने की वजह, मेरी सफलता के पीछे की प्रेरणा। मां, आपकी याद आती है ❤️।" हेमा को फिल्म इंडस्ट्री में 60 साल हो गए हैं।