हेमा मालिनी ने लगातार तीसरी बार यूपी की मथुरा लोकसभा सीट से दर्ज की जीत
बीजेपी नेता और ऐक्ट्रेस हेमा मालिनी ने कांग्रेस के मुकेश धनगर को 2.93 लाख वोटों के अंतर से हराकर लगातार तीसरी बार मथुरा (यूपी) लोकसभा सीट से जीत दर्ज की है। 2019 में मथुरा से हेमा मालिनी ने 2,93,471 वोटों के अंतर से और 2014 में 3 लाख से अधिक वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी।