हेमा मालिनी पर दिए गए बयान को लेकर हरियाणा महिला आयोग ने सुरजेवाला को भेजा समन
हरियाणा राज्य महिला आयोग ने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला को अभिनेत्री व बीजेपी सांसद हेमा मालिनी को लेकर दिए गए
बयान के लिए समन भेजा है। सुरजेवाला को 9-अप्रैल को पेश होने को कहा गया है। सुरजेवाला ने कहा था, "हमारी आवाज़ उठाने के लिए विधायक/सांसद बनाए जाते हैं...कोई हेमा मालिनी तो हैं नहीं जो चाटने के लिए बनाते हैं।"