हेयर क्लिप में छिपाकर लाया गया ₹20 लाख का सोना हैदराबाद में पकड़ा गया, वीडियो आया सामने

हैदराबाद एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने शारजाह (यूएई) से आए एक यात्री के पास से ₹20.59 लाख का 397 ग्राम सोना बरामद किया है। कस्टम विभाग ने यात्री द्वारा हेयर क्लिप में छिपाकर लाए गए सोने का वीडियो जारी किया है। यात्री के बैग से 22 व 18 कैरेट की सोने की चूड़ियां व अन्य ज़ेवर बरामद किए गए हैं।

Load More