हेयर क्लीनिक की महिला कर्मी ने हैदराबाद में ग्राहक की ₹30 लाख की अंगूठी चुराई, की फ्लश

हैदराबाद के एक हेयर क्लीनिक में एक महिला कर्मचारी ने ग्राहक की ₹30.69 लाख की डायमंड रिंग चुरा ली और पकड़े जाने के डर से उसे टॉयलेट में फ्लश कर दिया। महिला ने ग्राहक को अंगूठी एक डिब्बे में रखने को कहा था जिसे वह ले जाना भूल गई। इसके बाद कर्मचारी ने अंगूठी अपने बैग में रख ली थी।

Load More