हेलमेट ने जान बचाई: बस के टायर के नीचे आए शख्स के वीडियो पर उत्तराखंड पुलिस
उत्तराखंड पुलिस ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें बाइक चला रहा एक शख्स अचानक बाइक से उछलकर बस के टायर के नीचे आ जाता है। वीडियो में दिख रहा है कि ड्राइवर बस पीछे करता है जिसके बाद शख्स सुरक्षित बाहर निकल आता है। पुलिस ने लिखा, "किस्मत ने नहीं हेलमेट ने जान बचाई...हेलमेट क्या है...समय⏰ ने बता दिया।"