'हेलमेट पहने बिना कार चलाने पर' चालान कटने के बाद यूपी में हेलमेट पहनकर कार चलाता दिखा शख्स
उत्तर प्रदेश के झांसी में बीते रविवार को एक शख्स को कथित तौर पर 'हेलमेट पहने बिना कार चलाने को लेकर' ई-चालान मिला। रविवार के बाद से यह शख्स हेलमेट पहनकर अपनी ऑडी कार चला रहा है जिसका वीडियो सामने आया है। शख्स ने कहा, "चालान बचाने के लिए मुझे हेलमेट पहनकर गाड़ी चलानी पड़ रही है।"