'हेलमेट पहने बिना बाइक चलाने को लेकर' बिहार में शख्स का काटा गया ₹1 लाख का चालान
रजाबुल नामक शख्स ने कहा है कि भागलपुर (बिहार) की ट्रैफिक पुलिस ने हेलमेट पहने बिना बाइक चलाने को लेकर उसे ₹1 लाख का चालान थमाया है। शख्स ने कहा, "मेरे डॉक्यूमेंट घर पर रह गए थे...मंगवाए गए तो पुलिसकर्मी ने 1 पेज देखकर चालान काट दिया।" एक पुलिसकर्मी ने कहा कि चालान में जल्द ही सुधार करवाया जाएगा।