हैंगओवर में रहती थी, शराब का मुझ पर अधिक कंट्रोल था: 8 साल से शराब न पीने पर श्रुति

अभिनेत्री श्रुति हासन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि उन्होंने 8-साल से शराब को हाथ नहीं लगाया। उन्होंने कहा, "मैंने कभी ड्रग्स नहीं लिया लेकिन शराब पीती थी। हैंगओवर में रहती थी...हमेशा दोस्तों के साथ पार्टी करना चाहती थी। लगता था मुझ पर शराब का अधिक कंट्रोल है।" बकौल श्रुति, इससे निकलने के लिए बहुत लोगों से दूरी बनाई।

Load More