हैंड ग्रेनेड से येवगेनी प्रिगोज़िन के विमान में हुआ था विस्फोट: पुतिन
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस में विमान दुर्घटना में वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोज़िन की मौत पर कहा है, "प्रिगोज़िन के विमान पर मिसाइल से हमला नहीं हुआ था...उस विमान के अंदर हैंड ग्रेनेड था जिसके कारण विस्फोट हुआ।" बकौल पुतिन, दुर्घटना में मारे गए लोगों के शरीर में ग्रेनेड के टुकड़े पाए गए थे।