हैकर ग्रुप अनॉनिमस ने रूसी स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ को किया हैक, दिखाई यूक्रेन की वॉर फुटेज
हैकर कलेक्टिव अनॉनिमस ने सोमवार को रूस में स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ और टीवी न्यूज़ चैनल्स हैक कर उसमें यूक्रेन के युद्ध की फुटेज दिखाई। अनॉनिमस ने ट्वीट किया कि उसने विंक, इवी (नेटफ्लिक्स जैसी) और टीवी चैनल्स रशिया 24, चैनल वन और मॉस्को 24 को हैक किया। फुटेज में अंत में 'आम रूसी युद्ध के खिलाफ हैं' मेसेज दिख रहा है।