हैकर ने मुंबई पुलिस अधिकारी की आईडी व पासवर्ड हैक कर 3 पासपोर्ट आवेदनों को दी मंज़ूरी
मुंबई पुलिस ने बुधवार को बताया कि उसकी पासपोर्ट शाखा में तैनात एक पुलिस अधिकारी की आईडी और पासवर्ड हैक कर एक अज्ञात शख्स ने 3 पासपोर्ट आवेदनों को मंज़ूरी दे दी। बकौल पुलिस, घटना 24 सितंबर की है जब सरकारी छुट्टी होने के चलते विशेष शाखा (2) कार्यालय बंद था। अज्ञात शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।