'हैदर' के गाने बिस्मिल को लेकर शाहिद से पूछा था 'तुम नाचते हो या उड़ते हो': सुखविंदर सिंह
गायक सुखविंदर सिंह ने विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित और शाहिद कपूर अभिनीत फिल्म 'हैदर' (2014) के गाने 'बिस्मिल' को लेकर कहा है कि इस तरह का गाना उन्होंने अपने जीवन में पहली बार गाया था। वहीं, शाहिद को लेकर गायक ने कहा, "मुझे उनकी तारीफ भी करनी चाहिए...मैंने तब उनसे पूछा था कि...'तुम नाचते हो या उड़ते हो भाई'?"