हैदराबाद के पुनर्विकसित राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम के एरियल व्यू की तस्वीर आई सामने
हैदराबाद (आंध्र प्रदेश) के राजीव गांधी इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम का पुनर्विकास किया गया है। हैदराबाद क्रिकेट असोसिएशन (एचसीए) के अध्यक्ष जगन मोहन राव अर्शनपल्ली ने स्टेडियम के एरियल व्यू की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखा, "यह स्टेडियम खेल भावना का गवाह रहा है।" गौरतलब है, जनवरी में इस स्टेडियम में भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच खेला जाएगा।