हैदराबाद के रेस्टोरेंट ने मुफ्त हलीम देने का किया एलान, भीड़ के कारण पुलिस ने किया लाठीचार्ज

हैदराबाद में एक रेस्टोरेंट ने रमज़ान के पहले दिन मुफ्त हलीम देने का एलान किया जिसके बाद रेस्टोरेंट के बाहर भीड़ जमा हो गई। स्थिति अनियंत्रित होने के बाद पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "यातायात की मुक्त आवाजाही बाधित करने को लेकर रेस्टोरेंट मैनेजमेंट के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।"

Load More