हैदराबाद के होटल में ड्रग्स लेने के केस में नाम जुड़ने के बाद लापता हैं ऐक्ट्रेस लिशी: रिपोर्ट
हैदराबाद (तेलंगाना) के गचिबाउली में रेडिसन ब्लू होटल के एक कमरे में ड्रग्स लेने के मामले में दर्ज एफआईआर में फिल्म निर्देशक कृष और ऐक्ट्रेस-इन्फ्लुएंसर लिशी गणेश का नाम शामिल किया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, एफआईआर में नाम आने के बाद निर्देशक फरार हो गया है जबकि लिशी की बहन ने ऐक्ट्रेस के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है।