हैदराबाद गैंगरेप मामले में हिरासत में लिया गया चौथा आरोपी, एक अब भी फरार
पुलिस ने रविवार को बताया कि हैदराबाद के जुबली हिल्स इलाके में पार्टी से घर लौट रही एक 17-वर्षीय किशोरी से गैंगरेप मामले में चौथे आरोपी को हिरासत में ले लिया गया जबकि पांचवां आरोपी अब भी फरार है। बकौल पुलिस, हिरासत में लिया गया आरोपी एक नाबालिग है। इस केस में 5 लोगों पर मामला दर्ज किया गया था।