हैदराबाद पुलिस ने 470 किलोग्राम गांजा समेत ₹1.20 करोड़ की सामग्री की ज़ब्त
हैदराबाद (तेलंगाना) पुलिस ने बताया है कि एक अंतर्राज्यीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ कर 10 ड्रग तस्करों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से ₹2-लाख नकद समेत ₹1.20-करोड़ की सामग्री बरामद की है, जिसमें 470-किलोग्राम गांजा, चार कार शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी आंध्र प्रदेश से मुंबई में गांजे की तस्करी कर रहे थे।