हैदराबाद में कूड़ा बीनने वाली महिला की रेप के बाद हत्या, मिला क्षत-विक्षत शव
हैदराबाद में अज्ञात लोगों ने कूड़ा बीनने वाली 38-वर्षीय महिला की कथित तौर पर रेप के बाद पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि महिला का क्षत-विक्षत शव एक निर्माणाधीन इमारत के परिसर से बरामद हुआ है। तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने मामले में मुख्य सचिव, डीजीपी व साइबराबाद के पुलिस कमिश्नर से 48-घंटे में जवाब मांगा है।