हैदराबाद में गणतंत्र दिवस समारोह में बेहोश हुए तेलंगाना के पूर्व डिप्टी सीएम महमूद अली
हैदराबाद के तेलंगाना भवन में शुक्रवार को आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान तेलंगाना के पूर्व उप-मुख्यमंत्री महमूद अली बेहोश हो गए। घटना का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें बेहोश हुए महमूद को कुछ लोग संभालते और कुछ लोग उनका हाथ मलते हुए दिख रहे हैं। फिलहाल महमूद के स्वास्थ्य को लेकर कोई अन्य जानकारी नहीं मिली है।