हैदराबाद में ड्यूटी से लौट रहे बाइक सवार सेना के जवान का चाइनीज़ मांझे से कटा गला, हुई मौत
हैदराबाद (तेलंगाना) में ड्यूटी से लौट रहे सेना के जवान का चाइनीज़ मांझे से गला कट गया और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त जवान बाइक चला रहे थे और गले में मांझा फंसने से उन्होंने कंट्रोल खो दिया। जवान की पहचान नायक के कोटेश्वर रेड्डी के रूप में हुई है।